Menu
have us call you back!
Name*
E-mail address*
Phone number*

श्रीलंका के भोजन की एक मार्गदर्शिका

श्रीलंका की यात्रा श्रीलंकाई संस्कृति के नए अनुभवों और नए ज्ञान से भरी हुई है। श्रीलंकाई संस्कृति ने मुंह में पानी लाने वाला और मनोरम भोजन पर कब्जा कर लिया है और उसे चखने और आनंद लेने का मौका है। यदि आप श्रीलंका में जानना चाहते हैं कि आपको कोन से व्यंजन खाने चाहिए तो आप अपने प्लेट के लिए सूचि बना सकते हैं। इसलिए, हम आपको  श्रीलंका भोजन के लिए मार्गदर्शिका देते है।

श्रीलंका के भोजन की एक मार्गदर्शिका

1. मछली करी

श्रीलंका के द्वीप के हर तरफ मछलियों की बहुतायत इसे देश में आवश्यक प्रोटीन का स्रोत बनाती है। सभी व्यंजनों को आप मछली से बना सकते हैं, परंतु मछली की करी है जो स्वाभाविक रूप से  श्रीलंकाई है। कोलम्बो के  नुक्कड़ो में, जाफना के गलियो में, या लगभग हर फॅमिली भोजनालय में, आप विभिन्न प्रकार की मछली की करी का स्वाद ले सकते हैं। जो आपके स्वाद के आनंद को नया अनुभव देता है। यह स्वादिष्ट खट्टी मछली की करी है या मछली अंबुल थियाल भी इसे कहा जाता है। इसे चावल के साथ परोसा जाता है, अंबुल थियाल में एक विशिष्ट खट्टा स्वाद होता है जो श्रीलंका में उष्णकटिबंधीय फल गोरका से प्राप्त होता है।

2. कोटू

जैसे वडा पाव मुंबई के लिए  है और हैम्बर्गर अमेरिका के लिए है, कोटू श्रीलंका के लिए है। श्रीलंका के लगभग हर कोने में कोटू उपलब्ध है, कोटू एक व्यंजन है जो श्रीलंका के भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोटू, एक प्रकार की रोटी है जिसे काटा हुआ है और मसालों और सब्जियों या मांस से पकाया जाता है। कोटू आम तौर पर एक डिनर की डिश होता है और यह श्रीलंका में विभिन्न किस्मों में उपलब्ध है। प्रसिद्ध कोटू रोटी को चखे बिना आपकी श्रीलंका की छुट्टियां अधूरी होगी।

3. पारिप्पू

साधारण दाल श्रीलंका के मुख्य भोजन में से एक है। आम तौर पर पारिप्पू कहा जाता है, इस सरल पकवान में मसूर दाल को मसालों और सब्जियों के साथ पकाया जाता है। विशिष्ट श्रीलंका के व्यंजन की तरह, नारियल का दूध एक बेहतरीन बनावट के लिए मिश्रित किया जाता है। पारिप्पू श्रीलंका में अधिकांश रेस्तरां में उपलब्ध है और गर्म चावल या रोटी के साथ इसका का आनंद लिया जाता है। यह व्यंजनों में सबसे आसान है, लेकिन एक उचित श्रीलंकाई पद्धति से यह श्रेष्ठ बनता है।

4. अप्पम

जब कोई श्रीलंका जाते हैं, तो वे हर जगह अप्पम खा सकते हैं। अप्पम को चावल के आटे के साथ बनाया जाता है, अप्पम  छोटे इडली-आकार का होता है जो स्वाद में थोड़ा खट्टा होता है। विविधता के आधार पर, आप मिठा अप्पम या अंडा अप्पम ले सकते हैं। यह नारियल चटनी के साथ बढ़िया है और यह काफी लोकप्रिय श्रीलंका का भोजन है। मुंह में पानी लाने वाले अप्पम कोलम्बो में खाने के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक हो सकता है।

5. पोलोस

कटहल फलों को राजा के रूप में जाना जाता है। इसकी विशिष्टता  है कि यह उसके विभिन्न चरणों में खाया जा सकता है। श्रीलंका इससे आगे बढ़ गया है और इसकी सब्जी बना दी गई है। यह स्वादिष्ट है।  सब्जियों और मसालों के मिश्रण में एक कटहल को काट दिया जाता है और पकाया जाता है। परिणाम में यह श्रीलंका में पोलोस नाम का व्यंजन बनता है। पोलोस दिखने में चिकन का टुकड़ा और बीफ़ के बिट्स जैसा दिखता है लेकिन इसका स्वाद आलू की तरह आता है। पोलोस उस ज्यादातर रेस्तरां में उपलब्ध हैं जो करी परोसते हैं।

6. कुकुल मश करी

 

श्रीलंका की इस चिकन करी किसी भी करी रेस्तरां में मेनू के मुख्य स्थान पर हमेशा होती है। चिकन को अलग-अलग मसालों जैसे इलायची, हल्दी, मिर्च पाउडर, लहसुन, अदरक के साथ पकाया जाता है और परिणाम में चिकन के टुकड़ों के साथ एक स्वादिष्ट और मसालेदार करी मिलती है।  बेशक, आवश्यक श्रीलंकाई संघटक – नारियल का दूध, बेहतर बनावट के लिए इसमें डाला गया है। चिकन करी को चावल या रोटी की गरम प्लेट के साथ खाने से सबसे अच्छा स्वाद मिलता है

7. गोतुकोला संबोल

अपने लाल करी और भूरे रंग के करी के लिए प्रसिद्ध इस देश में, एक डिश जो रंग में हरा होता है वह दुर्लभ सा है। लेकिन गोतुकोला सांबोल, सामान्यतः पेनीवार्ट के रूप में जाने जाने वाले पत्तेदार सब्जी के साथ बनाया जाता है, यह लोकप्रिय है क्योंकि यह सही में स्वादिष्ट है। श्रीलंका के भोजन के व्यंजन को आमतौर पर नारियल और मसालों के साथ पकाया जाता है। यह वास्तव में एक सलाद नहीं है, लेकिन इसकी हरे रंग की बनावट और कुरकुरेपन के  कारण, यह ऐेसा दिखता है।

8. बीटरूट करी

बीटरूट करी की थोड़ी सी मात्रा ही सिर्फ चावल की थाली में पूरी तरह से नया स्वाद जोड़ती है, और यह उसे लाल रंग के साथ भी रंग देती है। अक्सर चावल के साथ अन्य करी के लिए एक सहायक के रूप में परोसा जाता है, बीटरूट करी शाम के भोजन को साधारण से असाधारण तक स्वादिष्ट बना देती हैं।

9. नमकीन और फ्राइड मछली

श्रीलंका के लोको को पता है कि उस कुरकुरे बनावट को दोपहर के भोजन की थाली में कैसे जोड़ना है। नमकीन और तली हुई छोटी मछली की एक किस्म को चावल और करी की थाली के साथ परोसी  जाती है। इसे विभिन्न मिर्च सॉस के साथ पकाया जाता है, यह तली हुई मछली नरम चावल की थाली में स्वादिष्ट कमी को जोड़ती है।

इस अद्भुत पकवान का छोटा सा हिस्सा श्रीलंका के भोजन की अपनी प्लेट में बहुत कुछ जोड़ सकता है।

10. लैम्प्रेस

लैम्प्रेस, जिसका अनुवाद डच में ‘चावल के गांठ’ के रूप में किया गया है, और यह डच बर्गर समुदाय से प्राप्त एक डिश है। यह डिश तकनीक के साथ पकाया जाता है। मांस, चावल और मिर्च की चटनी को साथ में बड़े से केले के पत्ते में पैक किया जाता है, और पैकेज को भाप से पकाया जाता है। चावल और मांस को पहले से मांस के स्टॉक में पकाया जाता है जो मसाले का मिश्रण होता है। इसका स्वादिष्ट परिणाम चावल और मांस के रूप में यह व्यंजन है।

श्रीलंका का खाना अनोखा, स्वादिष्ट और पौष्टिक है। ये कुछ श्रीलंका में उपलब्ध सर्वोत्तम व्यंजन हैं। यदि आप अपने सबसे अधिक व्यंजनों को चखना चाहते हैं, तो जाफना की तरफ जाये, जो श्रीलंका में यात्रा करने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक हो सकता है यदि आपकी यात्रा भोजन के लिए हो। श्रीलंका के लिए अपनी यात्रा से पहले अपने स्वादिष्ट रूप में आ जाओ। आप रास्तो पर उनके लोकल व्यंजन भी चखे जो रात के  खाने में शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *