Menu
have us call you back!
Name*
E-mail address*
Phone number*

मुंबई में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ स्थान

ग्लिट्ज़, ग्लैमर, बॉलीवुड, ये कुछ चीजें हैं जो हमारे मन में आती हैं, जब हम सपने शहर मुंबई के बारे में सोचते हैं। मुंबई भारत की ग्लैमर इंडस्ट्री की राजधानी होने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध एक छोटी सी दुनिया है। शहर की हलचल वाली सड़क की ओर से कई दुकानों और फेरी वालो की यहाँ विविधता है, जो उत्पादों की विशाल विविधताएँ बेचते हैं। जब तक आप मुंबई में शॉपिंग के लिए ये मशहूर बाजार नहीं देखते हैं और खरीदारी की ख़ुशी का अनुभव नहीं करते हैं, तब तक आपकी मुंबई यात्रा अधूरी है। पेरिस के बाद मुंबई अक्सर फैशन का दूसरा घर माना जाता है।

भारत की छुट्टी की यात्रा की योजना बना रहे किसी के लिए, मुंबई निश्चित रूप से बढ़िया जगहों में से एक है। अपने घर को सजाने के लिए और कपड़ो से लेकर, गहनों तक आपको मुंबई के सड़कों पर खरीदारी करते समय स्वर्ग का अनुभव मिलेगा। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और सुपरमार्केट्स सस्ती कीमतों के साथ सामान बेचते है और शॉपिंग आसान और आरामदायक हो गयी  है। लेकिन फिर भी, इन पुराने सड़क बाजारों का आकर्षण कम नहीं हुआ है।

मुंबई में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान

सपनों के शहर में अपनी यात्रा पर निम्नलिखित बाजारों का दौरा करने और मुंबई में खरीदारी का आनंद लेने के लिए इसे एक मौका दे:

1. चोर बाजार

दुनिया में ऐसा शायद ही कोई  बाज़ार होगा जो “चोर  बाजार” के रूप में अपनी प्रतिष्ठा पर गर्व करता होगा , लेकिन किसने कहा कि मुंबई का यह बाजार दुनिया के मानदंडों का पालन करेगा? चोर बाज़ार, की हलचल सपनों के शहर में स्थित प्राचीन वस्तुओं के प्रेमियों का स्वर्ग है। इसके नाम की तरह, यहां बिकने वाला सामान भी अद्वितीय होता हैं। यदि आपके पास भावताल करने का हुनर है तो यह बाजार एक आदर्श जगह है, जहां आप शिल्प कौशल के सुंदर नमूने पर प्राप्त कर सकते हैं जिन्हें आप अपने मुंबई दौरे की स्मृति के रूप में घर वापस ले सकते हैं।

स्थान: मटन स्ट्रीट, कुंभारवाड़ा

2. ज़वेरी बाजार

अगर आप गहनों की तलाश कर रहे हैं तो ज़वेरी बाजार एक अच्छी जगह है। सोने-चांदी और हीरे के गहने या सस्ते गहने से महंगे तक, आप बड़े पैमाने पर तैयार किए गए गहने की विविधता पा सकते हैं और सजावटी सामान खरीद सकते हैं। टीबीजेड और तनिष्क जैसी ब्रांडेड स्टोर ने यहां अपने स्टोर स्थापित किए हैं। यदि आप किसी भी अवसर के लिए गहने खरीदना चाहते हैं तो ज़वेरी बाजार आपकी मुंबई में खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगह है।

स्थान: शेख मेनन सेंट, लोहर चावल, कालबादेवी

3. फैशन स्ट्रीट

पश्चिमी कपडों से लेकर भारतीय कपडे और शर्ट, बच्चों के लिए कपड़े, चाहे आप अपने लिए खरीद रहे हो या किसी और के लिए, आप मुंबई की फैशन स्ट्रीट पर सभी कपडों को खरीद सकते हैं। मुंबईकरों में बेहद लोकप्रिय, फैशन स्ट्रीट सबसे अच्छे मूल्य पर फैशनेबल कपडे की दुकान के लिए आदर्श जगह है। यदि आप ब्रांड्स के लिए पागल नहीं है, और फिर भी आप खरीदारी करना पसंद करते हैं, तो मुंबई में फ़ैशन स्ट्रीट का दौरा करना ज़रूरी है फैशन स्ट्रीट को मुंबई में शॉपिंग के सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक माना जाता है।

स्थान: महात्मा गांधी रोड, मरीन लाइन्स

4. लिंकिंग रोड

बांद्रा में स्थित, लिंकिंग रोड खरीदारी करने वालों के लिए एक घर है जो भावताल से प्रेम करता है उनके लिए सौदेबाजी यहां खूब होती हैं और लिंकिंग रोड पर उचित कीमतों पर आप नवीनतम फ़ैशन के कपड़े खरीद सकते हैं। नवीनतम कपड़े, जूते और सस्ते गहने लिंकिंग रोड में यह सब कुछ हैI दुकानों से सड़कों के फेरीवालो तक, लिंकिंग रोड में सभी प्रकार के विकल्प है आप खरीदारी से थोड़ा रुक सकते हैं और कुछ स्पा, कैफे या रेस्तरां में आराम कर सकते हैं। लिंकिंग रोड हर खरीदार के लिए एक अनिवार्य यात्रा है, जो मुंबई में अपनी खरीदारी पूरी करते हैं।

स्थान: आर.डी. नेशनल कॉलेज, बांद्रा वेस्ट के ठीक सामने

5. कोलाबा कॉजवे

कोलाबा कॉज़वे फैशन और भोजन के लिए स्वर्ग है। हस्तशिल्प, किताबें, कपड़े, जूते, सामान सब कुछ यहां उपलब्ध है। यह  बाजार हर किसी के लिए खुशी प्रदान करता है, बैग और पर्स, जूते, कलाकृतियों, ग्लेज़र्स बोहेमियन शैली के कपड़े आदि आप यहां खरीद सकते हैं। जब आप सौदेबाजी से थक गए हो, तो यहाँ सड़क किनारे भोजन का आनंद लें। यदि आप अपनी खरीदारी की ख़ुशी के बाद थोड़ा बैठना और आराम करना चाहते हैं, तो आप प्रसिद्ध लियोपोल्ड कैफे की तरफ जा सकते हैं।

स्थान: शाहिद भगत सिंह रोड, कुलाबा कॉजवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *